केएफएस खेल मैदान के निर्माण कार्य का विधायक अरूप चटर्जी ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता और समयबद्धता पर दिया जोर
कुमारधुबी के न्यू मार्केट स्थित दस्तक मीडिया कार्यालय में सनातन धर्म प्रचारक सह करनी सेना के राष्ट्रीय मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता अमन सिंह पहुंचे। इस दौरान उन्होंने दस्तक मीडिया के शुभारंभ पर पूरी टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
कार्यालय पहुंचने पर दस्तक मीडिया के मालिक ने अमन सिंह का शॉल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर दोनों के बीच क्षेत्रीय पत्रकारिता, सामाजिक सरोकारों और जनहित के मुद्दों पर चर्चा हुई।
अमन सिंह ने कहा कि दस्तक मीडिया से अनुभवी और समर्पित लोगों की टीम जुड़ी हुई है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह यूट्यूब न्यूज चैनल क्षेत्र की समस्याओं और आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से उठाते हुए पत्रकारिता के क्षेत्र में नई पहचान स्थापित करेगा।
उन्होंने कहा कि निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक है। दस्तक मीडिया क्षेत्र की जनता और प्रशासन के बीच एक मजबूत कड़ी का काम करेगा।
अंत में अमन सिंह ने दस्तक मीडिया के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह चैनल आने वाले समय में क्षेत्र में पत्रकारिता का एक मजबूत और विश्वसनीय मंच बनकर उभरेगा।