सिवालिबाड़ी दक्षिण पंचायत में दो आंगनबाड़ी केंद्रों का उद्घाटन सिवालिबाड़ी। सिवालिबाड़ी दक्षिण पंचायत में दो नए आंगनबाड़ी केंद्रों का उद्घाटन किया गया। पंचायत की मुखिया चंचल देवी ने नारियल फोड़कर एवं फीता काटकर दोनों केंद्रों का विधिवत उद्घाटन कि
सिवालिबाड़ी दक्षिण पंचायत में दो आंगनबाड़ी केंद्रों का उद्घाटन
सिवालिबाड़ी। सिवालिबाड़ी दक्षिण पंचायत में दो नए आंगनबाड़ी केंद्रों का उद्घाटन किया गया। पंचायत की मुखिया चंचल देवी ने नारियल फोड़कर एवं फीता काटकर दोनों केंद्रों का विधिवत उद्घाटन किया।
उद्घाटन समारोह में मुखिया प्रतिनिधि पप्पू यादव भी मौजूद रहे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और प्रारंभिक शिक्षा के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। नए केंद्रों के शुरू होने से क्षेत्र के बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं धात्री माताओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
मुखिया चंचल देवी ने कहा कि पंचायत क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।